• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर के बाहर खड़ी जायलो गाड़ी धू-धू कर जली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 29, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना अंतर्गत खानकाह मोहल्ला में सोमवार की दोपहर घर के बाहर खड़ी जायलो वाहन को बदमाशों ने फूंक दिया। वाहन धू-धू कर जल गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग बर्तन से पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे थे। वाहन से आग की ऊंची लपटें व धुआं का गुब्बार उठ रहा था। सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।

वाहन मालिक अमान उल्लाह ने बताया कि मोहल्ले के नशेड़ी और जुआरियों ने उनकी वाहन में आग लगाई। बदमाशों ने पूर्व में उनकी बाइक भी चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि केस का आवेदन मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।