राज – 9334160742
राजगीर थाना पुलिस ने पर्यटकों के निशाना बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई की है। कुंड क्षेत्र के सात महिला समेत गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला पर्यटक से गिरोह के लोगों ने सोने की मंगलसूत्र, कर्णबाली, लॉकेट की चोरी कर ली थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। फुटेज की जांच कर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया। आरोपितों के पास से पर्यटक महिला से चोरी हुआ जेवर बरामद कर लिया गया। आरोपितों में दो किशोर भी है। जिसमें निरुद्ध किया गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
हिलसा थाना क्षेत्र बाजार निवासी रंजीत कुमार की पत्नी लोंगी देवी, नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी विक्की बिंद की पत्नी संगीता देवी, लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर निवासी दयानंद प्रसाद की पत्नी कुंती देवी, गया जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद की पत्नी सुलेखा देवी, तेलमर थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव निवासी सुभाष बिंद की पत्नी पुनिया देवी, तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के चमर बिगहा निवासी लक्ष्मण बिंद की पत्नी सुलेखा देवी, तेल्हाड़ा के गोरखचक निवासी पिंटू बिंद की पत्नी जूली देवी, हिलसा निवासी टुनटुन मालाकार का पुत्र संजीत कुमार, नगरनौसा के कलियाचक गांव निवासी रामबाबू प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार।
फुटेज से धराया
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटक महिला ने जेवर चोरी होने की शिकायत की। ब्रह्मकुंड में स्नान के दौरान उनका जेवर चोरी हुआ था। जिसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कुंड क्षेत्र की घेराबंदी कर फुटेज व पीड़ित महिला की निशानदेही पर संदिग्धों की जांच की गई। संदिग्धों के पास से पर्यटक महिला का जेवर बरामद हुआ। फिर शातिरों की निशानदेही पर उनके सहयोगियों को पकड़ा गया।

