राहुल रंजन – 9334160742
रहुई थाना अंतर्गत सोहसराय हॉल्ट के पास शनिवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग करते हुए, ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। इसके बाद दूसरे युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना सड़क निर्माण कंपनी के मिक्चर प्लांट में हुई। दोपहर में ट्रांसपोर्टर अन्य लोगों के साथ वहां अलाव सेंक रहे थे। उसी दाैरान दो, चार पहिया वाहनों से पहुंचे 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
कांड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। घटनास्थल से दो खोखा, एक पिलेट बरामद हुआ। खोखा अलग-अलग हथियार का है।
गोली से जख्मी बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी स्व. रामप्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश यादव और मारपीट में जख्मी हुए सोनू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोली ट्रांसपोर्टर की कमर की हड्डी में फंसी है। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी के परिवार ने बताया कि राजेश बाइक से मिक्चर प्लांट गए थे। जहां अलाव सेंकने के दौरान दो, चार पहिया वाहनों से पहुंचे 5 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए राजेश को गोली मार दी। परिजवार घटना के कारणों की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि मौके से दो खोखा, एक पिलेट बरामद हुआ। कारणों की जांच की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा। बदमाश दो बाइक से पहुंचा था।

