• February 25, 2026 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – शर्मनाक: शहर के नाला से मिला नवजात का शव…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2025

राज – 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला में शनिवार की सुबह नाला से एक नवजात का शव मिला। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नागरिक नवजात के शव को नाला में फेंकने की घटना को शर्मनाक बता रहे हैं।
लोगों ने बताया कि किस परिस्थिति में नवजात की मौत हुई। यह किसी को पता नहीं है। मगर मौत के बाद शव को नाला में फेंकना शर्मनाक है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।