• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो युवकों को बस से उतार पीटा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2025

राहुल  रंजन – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास बदमाशों ने बुधवार को बस से उताकर दो युवकों को बेरहमी से पिटाई की। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। जख्मी नूरसराय के मकनपुर निवास दानी यादव और चंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी से घटना के बाबत पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

जख्मी ने बताया कि मकनपुर गांव में उनकी डेढ़ बिगहा जमीन है। गोतिया के लोग उक्त जमीन को जोतकर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत करने वह नूरसराय थाना गए थे। थाना से निकलकर वह बस पर सवार हो गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बाजार समिति के पास बदमाशों ने बस रूकवाकर दोनों को जबरन उतार लिया। फिर कखड़ा गांव ले जाकर कमरे में बंधक बना, बेहरमी से पीटा। पिटाई से उनका पैर टूट गया।

डीएसपी ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की गई। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।