राहुल राज – 9334160742
करायपरसुराय थाना क्षेत्र के डियावां पुल के पास गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने करायपरसुराय प्रखंड के अंचल कर्मचारी को 4500 रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार कर्मी मोतिहारी जिला के मधुवन प्रखंड निवासी संजय कुमार हैं। मोटेशन करने के बदले कर्मचारी रमेश कुमार से रिश्वत लिया था। प्रखंड कार्यालय में कार्रवाई की भनक लगने पर अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम गिरफ्तार आरोपित को पटना लेकर चली गई।
निगरानी डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि कर्मचारी, रमेश कुमार से जमीन मोटेशन के बदले 5000 हजार रुपया घूस की मांग किया था। 4500 में बात बनी। इसके बाद जमीन मालिक ने इसकी शिकायत निगरानी से की। शिकायत की जांच करने पर आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद निगरानी टीम की मौजूदगी में जमीन मालिक ने कर्मचारी को घूस में 4500 रुपया दिया। मौजूद टीम ने कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
मांग रहा था 5 हजार :
रमेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर में सड़क किनारे वह जैनेंद्र मिस्त्री से डेढ़ कट्टा जमीन रजिस्ट्री कराए थे। जिसके मोटेशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किए थे। कर्मचारी संजय कुमार से मिलने पर उन्होंने मोटेशन करने के एवज में 5 हजार रिश्वत की मांग की। फिर 4500 रुपए में वह मान गए।

