• November 20, 2025 5:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 4 की मौत: एक मृतका के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Nov 2, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा थाना अंतर्गत पकरीसराय गांव में रविवार को करंट से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मिश्री यादव के 49 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र यादव उर्फ गुड्‌डू हैं। परिवार ने बताया कि जर्जर तार टूटकर गली में गिरा था। जिसके संपर्क में आकर अधेड़ की करंट से जान चली गई। ग्रामीणों ने बिजली काटकर शव निकाला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इसी तरह सरमेरा थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान के के पास रविवार को तालाब में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सिलौड़ गांव निवासी रंजय चौधरी का 8 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार है। बच्चा अपने माता-पिता संग छठ में नाना गोवर्धन चाैधरी के घर आया था। तालाब में नहाने के दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

वहीं, भागना बिगहा ओपी पुलिस ने रविवार को धमासंग गांव के धान के खेत से एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान कादी बिगहा गांव निवासी स्व. घुटन रविदास की 75 वर्षीया पत्नी बदामिया देवी के रूप में की गई। शव की हालत देखकर पुलिस व परिजन करंट से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। परिवार ने बताया कि महिला मानसिक रोगी थीं। छठ पूजा के दिन घर से निकली। जिसके बाद लापता हो गईं। ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

वहीं, इसलामपुर थाना क्षेत्र के चुल्हाई बिगहा गांव में रविवार को एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका सुधीर यादव की 25 वर्षीया पत्नी सुग्गी देवी है। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।