राज – 9334160742
सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय गांव के समीप गुरुवार को पंचाने नदी से दो चचेरे भाइयों की लाश मिली। दोनों बुधवार शाम से लापता थे। खोजबीन के दौरान उनका चप्पल व कपड़ा नदी किनारे मिला। जिससे परिवार को डूबने का संदेह हुआ। खोजबीन के दौरान नदी से दोनों किशोरों की लाश मिली। मृतकों में शशिभूषण प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और पप्पू प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल है।
परिवार ने बताया कि दोनों बिहारशरीफ में किराया पर रहकर पढ़ाई करता था। दीपावली पर गांव आया था। बुधवार की शाम दोनों नदी किनारे गया था। जिसके बाद नहीं लौटा। सुबह में दोनों का कपड़ा व चप्पल नदी किनारे मिला। जिसके बाद डूबने का संदेह हुआ। नदी में खोजबीन करने पर दोनों की लाश मिली। अंदेशा है कि नहाने के दौरान दोनों किशोरों की डूबकर जान गई। ग्रामीणों ने बालू के अवैध खनन से नदी जानलेवा हो गई है। पुलिस बालू धंधेबाजों पर कार्रवाई नहीं करती।
थानध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

