• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर की पत्नी की रहस्यमयी मौत, पहने जेवरात भी गायब 

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2025

राज – 9334160742 

वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह कमरे में होम्योपैथिक डॉक्टर के पत्नी की लाश मिली। शव की हालत देखकर ग्रामीण लूट के विरोध पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का संदेह जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस मौत को संदिग्ध बता रही है।
मृतका 45 वर्षीया महिला परिवार के साथ पटना जिला के फतुहा थाना इलाके में रहती थीं। दीवाली के मौके पर शनिवार को पैतृक घर की साफ-सफाई करने आई थीं। रविवार की सुबह महिला के घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला। तब रिश्तेदार बांस की सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुए। कमरे में बेड पर महिला की लाश पड़ी थी। चेहरा व शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म का निशान था।

मृतका के पुत्र ने बताया कि उनकी मां के शरीर से सभी जेवर गायब है। गांव में देर रात तक जुआ खेलने वाले बदमाशों का जमावड़ा लगा था। ग्रामीणों से पता चला है कि सभी जुआरी एकाएक भाग गए थे। अंदेशा है कि जुआरियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

सदर  डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। लूट व दुष्कर्म का साक्ष्य नहीं मिला है। अग्रेतर जांच जारी है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया है।