• August 15, 2026 11:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरोप: कोर्ट में मामला लंबित होने पर भी किया जा रहा दाखिल-खारिज…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2025

राज – 9334160742 

गिरियक प्रखंड के चोरसुआ निवसी भारतेंदु कुशवाहा की पत्नी प्रतिभा रानी, विजय महतो के पुत्र रंजन राज ने डीएम कार्यालय में आवेदन जमाकर सीओ पर गलत तरीके से दखिल खारिज करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।


आवेदन में बताया गया है कि स्व. भगवान दास की पत्नी, पतिया देवी से जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट बनाया गया था। जिसमें उनके पुत्र ने हस्ताक्षर किया था। एग्रीमेंट के बावजूद उन्होंने जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। धोखाधड़ी का वाद कोर्ट में दर्ज कराया गया। मामला विचाराधीन होने के बाद भी सीओ ने दाखिल खारिज कर दिया। इस बाबत सीओ सन्नी कुमार ने बताया कि वाद की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी।