• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंग्रेजी शराब खेप संग कार सवार धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2025

राज – 9334160742 

बिहार थाना पुलिस ने बुधवार को नकटपुरा गांव के समीप कार्रवाई कर कार से 10 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से कुल 170 बोतल शराब बरामद हुई। पटना मद्य निषेध की सूचना पर छापेमारी हुई। गिरफ्तार चालक सारे थाना क्षेत्र के भिखनी गांव निवासी संतोष कु़मार का पुत्र विकास कुमार है।


बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शराब संग लग्जरी कार जब्त कर ली गई। गिरफ्तार से पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। छापेमारी टीम में दारोगा रौशन कुमार, रवि कुमार, खुर्शीद अंसारी, प्रशिक्षु दारोगा पवन कुमार, जमादार राकेश कुमार सिंह, सिपाही गौरव कुमार, सोनू कुमार, अमर कुमार, गृहरक्षक दिवाकर सिंह, विजय यादव शामिल थे।