• June 13, 2026 11:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 3 की मौत: ठनका से किशोर की गई जान, जानें घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2025

राज – 9334160742 

वेना थाना क्षेत्र के पैठना टोल प्लाजा के पास शनिवार को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे थैला लटका था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो थैला पीछे की पहिया में फंस गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। मृतक की पहचान जमुई जिला के अरहा गांव निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद महतो के 43 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई।
सूचना के बाद एनएचआई के एंबुलेंस व चिकित्सक मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक जख्मी की मौत हो चुकी थी। थैला में ड्रिल मशीन, बीट व अन्य सामान है। जिससे मृतक के इलेक्ट्रिशियन होने का अंदेशा है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार को मौत की सूचना दे दी गई है।
ठनका से किशोर की मौत
मानपुर थाना क्षेत्र के बेलछी शरीफ गांव में शनिवार को ठनका से किशोर की मौत हो गई। मृतक बुंदेल जमादार का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है।
परिवार ने बताया कि दोपहर में किशोर खंधा में भैंस चरा रहा था। उसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मघड़ा में युवक की संदिग्ध मौत
दीपनगर थाना क्षेत्र केमघड़ा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार को युवक की लाश मिली। मृतक घनश्याम पासवान का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। परिजन जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों में नशा के ओवरडोज से मौत की चर्चा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
परिवार ने बताया कि कॉल आने पर युवक शुक्रवार की शाम घर से निकल गया। जिसके बाद नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश मिली। परिवार ने अरोप लगाया कि बदमाशों ने जहर खिलाकर युवक की हत्या कर नगदी-मोबाइल लूट लिया। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। समीप में खून के निशान भी थे। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।