राज – 9334160742
दीपनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पंचाने नदी से युवक का शव बरामद किया। मृतक शेखोपुर गांव निवासी धन्नू यादव का 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार है। युवक गुरुवार की सुबह से लापता था।
परिवार ने बताया कि युवक जेसीबी चालक था। सुबह में घर से निकला। जिसके बाद लापता हो गया। लापता की सूचना पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को युवक की लाश नदी से मिली। अंदेशा है कि शौच के दौरान युवक की डूबकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
इसी तरह चेरो ओपी क्षेत्र के मुसहरी गांव स्थित मुहाने नदी में नहा रहे अधेड़ की डूबकर मौत हो गई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के कुबड़ा बिगहा गांव निवासी 51 वर्षीय रामजीत मांझी हैं। घटना शुक्रवार को हुई।
अधेड़ अपनी बहन के घर मुसहरी गांव में रहते थे। परिवार ने बताया कि दोपहर में वह नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान गहराई में जाने से डूब गए। जहां उनकी मौत हो गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

