राज – 9334160742
बिहारशरीफ शहर के प्रसिद्ध फर्नीचर व्यवसायी ललन कुमार ने बिहारशरीफ़ के पूर्व विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। साथ ही यह चेतावनी दी है कि इंसाफ नहीं मिला तो बिहार से पलायन कर जाएंगे। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक ने उनकी फैक्ट्री पर कब्जा कर लिया है। छोड़ने के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट का आदेश मानेंगे।
ललन कुमार ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। उनका कहना है कि वेना में उन्होंने फर्नीचर की फैक्ट्री लगायी थी। पूर्व विधायक ने यहां आकर अपना बोर्ड लगा दिया। उनका कहना है कि जमीन उनकी है। उन्होंने इसके बदले डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जिनसे उन्होंने जमीन खरीदी, वह फर्जी है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व विधायक के गुर्गे उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे बिहार छोड़कर किसी और राज्य में व्यवसाय करेंगे।

