राज – 9334160742
पटना जिला की पुलिस ने पावापुरी पुलिस के सहयोग से पूरी गांव में छापेमारी कर गैंगरेप के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित रामविलास सिंह का पुत्र नीलमणि कुमार है।
पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की सोशल मीडिया से पटना के खगौल थाना क्षेत्र निवासी 13 साल की किशोरी से पहचान हुई। आरोपित अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को झांसा देकर, उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी प्राथमिकी खगौल थाना में दर्ज कराई गई थी। इलाजरत पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

