• February 25, 2026 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – गांव में हो रही थी ब्राउन शुगर की बिक्री, धराया…

ByReporter Pranay Raj

Aug 26, 2025

राज – 9334160742 

तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने छज्जूपुर गांव के ईंट भट्‌टा के पास छापेमारी कर 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सोमवार को हुई। पकड़ा गया धंधेबाज दिनेश प्रसाद का पुत्र कौशल कुमार उर्फ बिट्‌टू है। बरामद ब्राउन शुगर का वजन 8.11 ग्राम है।
छापेमारी टीम में एकंगरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, दारोगा प्रेम कुमार सिंह, जमादार जितेंद्र कुमार, अाजाद पासवान, पीटीसी फंटूस कुमार, मोती लाल, सिपाही राजीव कुमार, कांग्रेस कुमार, शीला कुमारी, दिवेश झा शामिल थे।