राज – 9334160742
हिलसा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मार्ग स्थित डिजनीलैंड मेला में नशे में धुत दो बदमाश गोलीबारी करने लगा। जिससे मेला में भगदड़ मच गई। कुछ युवाओं ने साहस दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ दोनों की पिटाई करने लगी। लात-घूसों की बदमाशों पर बरसात हो रही थी। बदमाश बचने के लिए आंसू बहा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर दोनों बदमाश मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकता था।
गिरफ्तार बदमाश चकमहद्दीपुर निवासी विकास कुमार और फतेह बिगहा निवासी रवीश कुमार है। आरोपितों के पास से एक कट्टा, एक खोखा और एक बाइक जब्त किया गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

