• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमिका के चक्कर में प्रेमी ने किया हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2025

राज – 9334160742

दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्याकर, शव को फंदे से लटका दिया। मृतका गोविंदा कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सुषमा कुमारी दो बच्चों की मां हैं। उनकी शादी 2022 में हुई थी। मायके के परिजन ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति व सास को गिरफ्तार कर लिया।

चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव निवासी मृतका के भाई विक्की ने बताया कि पति का गैर युवती से नाजायज संबंध था। बहन अवैध रिश्ते विरोध करती थी। तब पति व परिवार के अन्य सदस्य बहन को प्रताड़ित करते हुए दो लाख रुपए की मांग करने लगा। रात में आरोपितों ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

सुबह में बहनोई ने कॉल बताया कि बहन खुदकुशी कर ली। जिसके बाद मायके के परिजन गंगा बिगहा पहुंचे। मृतका के शरीर पर पिटाई के जख्मों का निशान है। कमरे में बेल्ट, डंडा व चाकू फेंका मिला।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि परिजन ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित पति-सास को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।