• November 20, 2025 4:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपहृत युवक की निर्मम हत्या, शव मिलने के बाद हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2025

राज – 9334160742

सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव से अपहृत युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। बुधवार को खोजबीन के दाैरान परिजनों को परगंगा खंधा स्थित धनायन नदी से युवक की लाश मिली। मृतक 24 वर्षीय गिरबल कुमार है। शव मिलने के बाद परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। शव को कब्जा में लेने आई पुलिस से परिजनों ने धक्कामुक्की की।

परिजनों ने बताया कि चारों नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार की थी। आरोपितों से हत्या की बात पुलिस नहीं कबूल करा सकी। घटना का कारण रुपया बकाया का विवाद बताया जा रहा है।

भाई इंद्रजीत कुमार ने घटना अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि 2 अगस्त की रात वह घर के पास दोस्तों संग पार्टी किया। इसके बाद लापता हो गया। खोजबीन के दौरान वह नहीं मिला। जिसके बाद 4 अगस्त को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। नामजद आरोपितों में ऋषि केवट, भरत केवट, कुंदन कुमार और रौशन कुमार शामिल था।

गिरबल पटना में रहकर किराना दुकान चलाता था। ग्रामीणों की मानें तो युवक ने दोस्तों को 12 लाख रुपया कर्ज दिया था। रुपया मांगने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया था। खोजबीन के दौरान अपहृत युवक की लाश मिली। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।