• February 25, 2026 11:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होटल संचालक पर केस, विदेशी को ठहराने से पहले करना होगा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 18, 2025

राज – 9334160742

राजगीर थाना पुलिस ने होटल गैलेक्सी के संचालक पर केस दर्ज किया है। बिना सी-फार्म भराए स्पेन के दो नागरिकों को होटल के कमरा में ठहराया गया था। होटल संचालक ने सी-फार्म का लाइसेंस नहीं लिया था। जबकि, विदेशी नागरिकों के ठहरने पर उसकी जानकारी 24 घंटे के अंदर सी-फार्म पर ऑनलाइन करना अनिवार्य है। होटल संचालक मोहन कुमार और पंकज कुमार पर केस दर्ज किया गया है।
राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार ने बताया कि होटल संचालक ने सी-फार्म का लाइसेंस नहीं लिया था। बिना लाइसेंस के स्पेन के दो नागरिकों को 17 जुलाई को ठहराया था। सी-फार्म से विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके प्रवास का रिकॉर्ड रखा जाता है। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।