राज – 9334160742
जिले में बुधवार को बारिश के साथ आसमान से आफत गिरी। अलग-अलग थाना इलाके में ठनका की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई।
नगरनौसा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में खेत में धान रोपणी कर रही महिला की ठनका से जान चली गई। मृतका कपिल पंडित की पत्नी सीमा देवी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को तत्काल 20 हजार की सहायता राशि उपलबध कराई। इसी तरह वेना थाना क्षेत्र के गिरिधरचक गांव में ठनका से 55 वर्षीय रंधीर कुमार की जान चली गई। अधेड़ खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।
उधर, नूरसराय थाना क्षेत्र के विश्वंभर बिगहा गांव में खेत में काम कर रही महिला की ठनका से मौत हो गई। मृतका मुन्ना यादव की पत्नी यशोदा देवी हैं। वहीं, रहुई थाना क्षेत्र के चंदुआरा गांव में 55 वर्षीय किसान रामविलास यादव की खेत में पटवन करते समय वज्रपात से मौत हो गई। इसी तरह गिरियक थाना क्षेत्र के इंग्लिशपर गांव में 13 वर्षीय सागर कुमार की मौत ठनका से हो गई। किशोर मैदान में खेल रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी है। घटना बच्चे के ननिहाल में हुई। संबंधित थाना के थानाध्यक्षों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

