• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 10 साल बाद जेल से निकले थानेदार के हत्यारे की गोलियों से छलनी कर हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2025

राज – 9334160742

नगरनौसा थाना अंतर्गत् दुधैला गांव के पास घात लगाए बदमाशों ने युवक की गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने खदेड़कर दो बदमाशों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवक दारोगा हत्याकांड में 10 साल बाद जेल से रिहा हुआ था।
थाना के जनता दरबार से वह गांव लौट रहा था। उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक नगरनौसा के बडीहा गांव निवासी अशोक यादव का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है। युवक के दोनों पैर, गला व सीने में गोलियां मारी गई थीं। वारदात के बाद हिलसा डीएसपी भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
ग्रामीणों ने दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगें। मारपीट के बाद बदमाशों काे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार बदमाश पटना जिला के खुशरूपुर निवासी सन्नी कुमार और नगरनौसा निवासी सुदामा कुमार है।
युवक का भूमि विवाद 10 सालों से चल रहा है। 18 सितंबर 2015 को गोलीबारी की सूचना पर तत्कालीन थानाध्यख अवधेश कुमार बडीहा पहुंचे थे। जहां बदमाशों ने थानाध्यक्ष को गोली मार दी थी। जख्मी पदाधिकारी की इलाज के दौरान पटनामें मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष हत्याकांड में रवि कुमार आरोपित था। 12 साल जेल की सजा काट रवि इसी साल जनवरी में रिहा हुआ था। थानाध्यक्ष हत्याकांड के समय रवि नाबालिग था। इस कारण उसे सजा में रियायत मिली थी।
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।