• February 25, 2026 12:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भतीजे ने सिर में दो गोलियां मार कर दी नर्स चाची की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2025

राज – 9334160742

नूरसराय थाना अंतर्गत डोइया गांव में भूमि विवाद में भतीजे ने सिर में दो गोलियां मार नर्स चाची को मौत के घाट उतार दिया। मृतका स्व. सुनील प्रसाद की 59 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी की तैनाती पीएमसीएच में थी। महिला खेत से घर लौट रही थीं। उसी दौरान घात लगाए बदमाश ने पीछे से सिर में गोली मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद डीएसपी आधा दर्जन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृतका के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि चचेरे भाई से भूमि विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार से बदमाश गोली मारने की धमकी दे रहा था। मां खेत से लौट रही थी। उसी दौरान घात लगाए बदमााश ने पीछे से सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। चाचा से साढ़े चार बीघा रकवे के खेत का विवाद चल रहा था। मां प्रति दिन शाम में ड्यूटी करने पीएमसीएच जाती थीं और सुबह में लौट आती थीं।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि भूमि-विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुत्र ने चार को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।