• August 14, 2026 10:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 25 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2025

राज – 9334160742 

बिहार थाना पुलिस ने नकटपुरा गांव में छापेमारी कर 25 हजार के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूचि में शामिल है। उस पर जिले के अलग-अलग थाना में सात केस दर्ज है। जिसमें तीन केस बिहार थाना में है। कई कांडों में आरोपित फरार चल रहा था। गिरफ्तार कुख्यात मुन्नीलाल यादव का पुत्र बल्ले यादव उर्फ प्रीतम कुमार है।
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि रात में पुलिस को जिले के टॉप टेन सूची में शामिल 25 हजार के इनामी कुख्यात के गांव लौटने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस नकटपुरा पहुंची। आरोपित के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा सुशील कुमार पासवान, रविकांत मरांडी, प्रशिक्षु दारोगा पवन कुमार, जमादार राकेश कुमार सिंह, सिपाही सोनू कुमार, गौरव कुमार शामिल थे।