• August 14, 2026 10:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चिराग पासवान का एलान: 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, भीड़ से गाड़ी क्षतिग्रस्त…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2025

राज -9334160742 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का राजगीर में आयोजित सभा के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम स्थल पर धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के बीच चिराग पासवान की फॉर्च्यूनर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चिराग पासवान ने आसन्न चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषण कर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी।
चिराग ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। तेजस्वी पर कटाक्ष करते कहा कि जमीन लिखवाने वाले अब कलम बांट रहे हैं। यह हजम नहीं होता। विपक्ष कितनी भी ताकत लगा ले, वह उन्हें उनके संकल्प “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” से नहीं डिगा सकते। “जब मैं बिहार लौटता हूँ तो कुछ लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यही वो लोग हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लाखों बिहारियों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया था।”
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जब नौकरी दी थी तो गरीबों और बहुजनों की ज़मीन छीन ली थी। अब फिर से नौकरी देने की बात हो रही है। इ जनता को उनसे पूछना चाहिए कि इस बार बदले में क्या छीना जाएगा?
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिलाने के लिए रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए चिराग ने कहा, “हम हमेशा बहुजनों के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे।” लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जहां गठबंधन के साथी होंगे, वहां भी चिराग पासवान के चेहरे के रूप में लड़ाई लड़ी जाएगी। ताकि बिहार नंबर वन और बिहारी नंबर वन बन सकें।