• August 14, 2026 10:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाने के विरोध पर कर दी पत्नी की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना अंतर्गत मोकिमपुर गांव में अवैध संबंध के विरोध पर पति व अन्य ससुराली परिवार ने पीट-पीटकर बहू की हत्या कर दी। मृतका मंचन कुमार की पत्नी सीमा कुमारी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, मृतका की सास स्व. मदन गोप की पत्नी लाटो देवी को गिरफ्तार कर लिया।
नगरनौसा के सिसरसिया बिगहा निवासी मृतका के पिता रामनुग्रह प्रसाद ने बताया कि पांच साल पहले बेटी की शादी हुई थी। उसे एक बच्ची है। शादी के बाद बेटी को पता चला कि पति का एक युवती से अवैध संबंध है। जिसका वह विरोध करती थी। सीमा ने कई बार पति को प्रेमिका संग रंगरेलिया मनाते देख लिया था।
इस कारण पति व अन्य ससुराली परिवार उसके साथ मारपीट करता था। रात में पति, सास, देवर, चचेरा ससुर ने मारपीट कर बेटी को मार डाला। सुबह ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सास को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।