• November 24, 2026 12:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सपेरे की हत्या कर शव खंधा में फेंका, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना अंतर्गत बलभद्रसराय गांव में बदमाशों ने मारपीट कर सपेरे की हत्या कर दी। सांप पकड़ने का झांसा देकर बदमाशों ने युवक को बुलाया था। बुधवार की सुबह खंधा से शव मिलने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। मृतक स्व. फकीरा सपेरा के 35 वर्षीय पुत्र कुणाल सपेरा थे।
परिवार ने बताया कि मृतक कुणाल घर-घर जाकर सांप पकड़ने का काम करता था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के कुछ लोग सांप निकालने का झांसा देकर उसे घर से बुलाकर ले गए। जिसके बाद देर रात तक युवक घर नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश मिली। घर से बुलाकर ले जाने वालों ने युवक की हत्या की। हालांकि, परिजन घटना के कारणों की जानकारी से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतक की मां ने राजीव रविदास, राजू रविदास को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।