राज – 9334160742
पुलिस कप्तान भारत सोनी ने विधि-व्यवस्था के मद्देनजर दो थानेदारों को हटाकर उनके स्थान पर रविवार को नए पदाधिकारियों की तैनाती की है। परवलपुर थाना की कमान राजगीर के तेजतर्रार दारोगा संजीव कुमार सिंह को दी गई है। राजगीर के पहले संजीव इसलामपुर थाना की कमान संभाल चुके हैं।
इसी तरह वेना थानाध्यक्ष अभियोजन शााखा के दारोगा विकास कुमार यादव को बनाया गया है। वहीं, साइबर थाना के चंद्र भानू को हिलसा अंचल इंस्पेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह परवलपुर थानाध्यक्ष पद से हटाए गए पप्पू कुमार सिंह को राजगीर थाना और वेना थानाध्यक्ष पद से हटाए गए दारोगा मनोज कुमार को अभियोजन शाखा में तैनात किया गया है।