• November 20, 2025 5:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : शहर में भाकपा ने वक्फ कानून की जलाई प्रतियां…

ByReporter Pranay Raj

Apr 7, 2025

राज – 9334160742 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वफ्फ बोर्ड कानून के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा ने सोमवार को बिहारशरीफ में विरोध प्रदर्शन निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए अस्पताल चौक पर कानून की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

पार्टी नेता जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार जबरन ऐसे कानून थोप रही है, जिससे आम जनता विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शिव कुमार उर्फ सरदार जी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ केवल एक दिखावा बनकर रह गया है। इस कानून के माध्यम से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार सभी धर्मों को समान दृष्टि से देखने की बजाय विभाजन की राजनीति कर रही है।

इस मौके पर राज किशोर प्रसाद, सत्येंद्र कृष्णम, रामनरेश पंडित, सकलदेव यादव, उमेश चंद्र चौधरी और विष्णु देव पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।