• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पांच साल की बच्ची से बदमाश ने किया दुष्कर्म, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना अंतर्गत एक गांव में बदमाश ने पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए राजगीर डीएसपी ने नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित सुबोध सिंह का 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ लल्लू है।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कांड के जांच की जिम्मेवारी महिला थाना के थानाध्यक्ष उषा सिन्हा को दी गई है। छापेमारी टीम में राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।