राज – 9334160742
लहेरी थाना पुलिस की कस्टडी में अधेड़ की इलाज के दौरान बुधवार को विम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधेड़ को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। मौत के बाद परिजन पुलिस पिटाई से मौत बता खूब हंगामा किया। शव देने में टालमटोल का आरोप लगा पहले विम्स में परिजनों ने तोड़फोड़ किया।
इसके बाद देर शाम अस्पताल चौक को जामकर बवाल काटा। आक्रोशित वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। सुरक्षा बलों हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद भारावपर, भैंसासुर और सोहसराय मार्ग से जाम हटा।
हालांकि, आक्रोशित बड़ी पहाड़ी मार्ग को जाम कर नारेबाजी करते रहें। मृतक बड़ी पहाड़ी निवासी 50 वर्षीय विनोद राम थे।
विनोद राम ठेले पर चाट-समोसे की दुकान चलाते थे। साला कल्लू राम ने बताया कि सोमवार को लहेरी थाना पुलिस ने उन्हें नशे की हालत में गिरफ़्तार किया था। थाना में उनकी बेहरमी से पिटाई की गई। जिससे उनकी जान गई। मंगलवार को पुलिस घर आकर पुलिस को यह कहकर अपने साथ ले आई कि पिता की सेवा करेगा। इसके बाद परिवार को पता चला कि उनकी हालत खराब है। विम्स में उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने पुलिस पर लगे पिटाई के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि सोमवार को विनोद राम को नशे की हालत में अस्पताल चौक से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय भेजा जाना था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया गया।

