• November 20, 2025 5:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तलवार से काट युवक की हत्या, एसपी आवास पहुंच परिवार ने कहा ..

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा थाना क्षेत्र के रंगीला विगहा गांव में बच्चों के विवाद में एक दिव्यांग युवक को तलवार से काटकर जख्मी कर दिया गया था। जख्मी की मौत इलाज के दौरान रविवार को हो गई। जबकि, पुलिस की मानें तो बदमाशों के खदेड़ने पर बाइक पेड़ से टकरा गई थी। जिससे युवक जख्मी हुआ था। पिता ने दस बदमाशों को आरोपित कर तलवार से जख्मी करने का केस कराया था। मृतक घोसू यादव का पुत्र राजू कुमार था।
आरोपों में पिता ने बताया है कि श्रवण गोप और विरेंद्र गोप के बच्चों के बीच 12 मार्च को झगड़ा हुआ था। विरेंद्र ने श्रवण की पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया था। जख्मी महिला पटना में इलाजरत थीं।

16 मार्च को श्रवण पत्नी के इलाज के लिए रुपया पहुंचाने बाइक से पटना जा रहा था। साथ में राजू भी था। मार्ग में घात लगाए विरेंद्र और उसका सहयोगी फायरिंग करते हुए उन्हें खदेड़ने लगा। उसी दौरान जबरन बाइक रोककर बदमाशों ने पुत्र को तलवार से जख्मी कर दिया।
मृतक दो बच्चों का पिता था। पत्नी रेशमा तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक पैर से दिव्यांग था।

थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में बदमाशों के खदेड़ने पर युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई थी। घटना में युवक का पैर व कंधा टूट गया था। घटना के बाद पिता ने हत्या के प्रयास का केस कराया। केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। मौत के बाद दर्ज केस को हत्या में तब्दील कर दिया गया। फरार 9 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।