• August 12, 2026 4:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मकान में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी , जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2025

राज – 9334160742 

गिरियक थाना पुलिस ने शनिवार को निचली बाजार स्थित जर्जर मकान से फंदे पर लटकी महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान अजय चौधरी की 39 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई। एक दिन पहले पुत्र कुंदन कुमार ने मां के गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था।
पुत्र ने बताया दो दिनों से मां परेशान थी। एकाएक लापता हो गई। जिसके अगले दिन उनकी लाश मिली। उन्हें अप्रिय घटना का अंदेशा है। पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।