• November 20, 2025 5:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला के फरार आरोपियों के घर के बाहर बजा ढोल…

ByReporter Pranay Raj

Mar 21, 2025

राज – 9334160742 

चेरो ओपी पुलिस ने बाजार में फरार चल रहे सात आरोपियों के घरों पर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से यह संदेश दिया कि आरोपी जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करे। अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले छापेमारी के दौरान शराबियों द्वारा पुलिस पर किए गए हमले में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में दर्जनों लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कुछ आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार पवन कुमार, अमनदेव कुमार, पुटूस पासवान, गौतम पासवान, रुदल पासवान, खाजो पासवान, अनिरुद्ध पासवान, खुशबू कुमारी (अनिरुद्ध पासवान की पत्नी) व एक अन्य के घर इश्तेहार की कार्रवाई की गई। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस कोर्ट के आदेश से कुर्की की कार्रवाई करेगी।