राज – 9334160742
इस्लामपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक महिला के लिए ससुराल कसाईखाना साबित हुआ। परिवार ने बहू की हत्या कर शव को फंदे से लटका, कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद पति समेत अन्य ससुराली परिवार फरार हो गए। हत्या की भनक पाकर मायके का परिवार पहुंचा तो कांड का खुलासा हुआ। मृतका सोनू कुमार की 21 वर्षीया पत्नी शिवानी कुमारी थी।
मृतका के पिता नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बड़का खैरा गांव निवासी उपेंद्र राम ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। 5 लाख दहेज के लिए अक्सर उसे मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। पारिवारिक सुलह काा भी कोई नतीजा नहीं निकला। उनकी प्रताड़ना जारी रही।
तीन-चार दिनों से बेटी का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। पति को कॉल करने पर बताया कि वह खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद मायके का परिवार बेटी के ससुराल पहुंचा। जहां काई नहीं था। एक कमरे में ताला लटका था। जिससे बदबू आर ही थी। सूचना पाकर आई पुलिस ताला तोड़ी, तब कमरे से बेटी का शव बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताा कि पति, सास-ससुर को आरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित फरार हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

