• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने कर दिया पुलिस टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 19, 2025

राज – 9334160742 

सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में मंगलवार की रात पुलिस, लूट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई। जहां आरोपित के सहयोगियों ने रोड़ेबाजी करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों की संख्या कम थी, इस कारण पुलिस टीम पीछे हट गई। समीप के थानों से भारी संख्या में बलों को बुलाकर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। मौके से तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित फरार होने में सफल रहा। हमला में प्रशिक्षु दारोगा अजीत कुमार ओझा जख्मी हो गए। जबकि, कई कर्मी चाटिल हुए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लूट के आरोपित बब्लू यादव को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। सीढ़ी लगाकर पुलिस आरोपित के घर में घुस रही थी। उसी दौरान पड़ोसी के छतों से पुलिस पर रोड़ेबाजी की जाने लगी। बलों की संख्या कम थी। इस कारण पुलिस पीछे हट गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपित गांव से फरार हो गया। उपद्रवियों द्वारा दारोगा के मोबाइल छीनने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारि पुष्टि नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि तीन हमलावरों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 13 नामजद व 20 अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।