• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भीषण सड़क हादसा : कार सवार दो की हो गई दर्दनाक मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा-तेलमर मुख्य मार्ग पर भेड़िया गांव के समीप बुधवार की देर शाम में हाइवा ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूकुनपुरा गांव निवासी राहुल कुमार और नंद किशोर सिंह के रूप में हुई है। मृतक रिश्ते में फूफा और भतीजे थे। जबकि, घायलों में रीना देवी, लवली देवी व कैलेशर प्रसाद हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों ने बताया कि वे सभी कार में सवार होकर गया जिले के अतरीसराय जा रहे थे। इसी दौरान आगे जा रहा तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके कारण कार चालक ने गति पर संतुलन खो दिया और कार पीछे से हाइवा के अंदर चली गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हादसे के बाद हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।