• Sun. Jun 8th, 2025

Har Khabar Har Samay

नालंदा – कातिल झपकी ने ली दो की जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 9, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 20 पर कंचनपुर पुल के पास रविवार सुबह सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर में वाहन का परखच्चा उड़ा गया। जिससे केबिन में फंसकर चालक और सरिया से दबकर खलासी की मौत हो गई। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान नवादा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवकी बिगहा निवासी 24 वर्षीय गौरव कुमार (चालक) और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर निवासी 23 वर्षीय अखिलेश कुमार (खलासी) के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड से सरिया लोड कर ट्रक बिहारशरीफ के सोहसराय जा रहा था। उसी कंचनपुर गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घअनाग्रस्त हो गया। मौके पर चालक-खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद दोनों शवों को निकाला गया।

दुर्घटना के कारण एक लेन पर स्वत: जाम लग गया। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

About The Author