• August 12, 2026 7:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होटल के कमरे से दो महिला संग शराब के साथ छह धराया…

ByReporter Pranay Raj

Mar 4, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को शराब संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में दो महिला भी शामिल है।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि होटल राजगीर इन के कमरा नम्बर 2 में शराब का पार्टी मनाए जाने की उन्हें सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस छापेमारी कर उक्त कमरा से आधा दर्जन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया।
कमरे को सील कर दिया गया है। होटल संचालक समेत सात पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पंडितपुर गांव निवासी शत्रुघन कुमार, तारगिर निवासी रविरंजन कुमार, अमरेन्द्र कुमार, भोला बिगहा निवासी रिशू कुमार व दो महिला शामिल है। कमरे से एक लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।