• November 20, 2025 5:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक को मारी गोली , पुलिस कर रही कैंप…

ByReporter Pranay Raj

Feb 28, 2025

राज – 9334160742 

भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाश ने एक युवक को गोली मार अंधाधुंध फायिरंग किया। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। जख्मी धर्मवीर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। गोली युवक की बांह में लगी है।
जख्मी धर्मवीर कुमार ने बताया कि वह गांव के देवी मंदिर के पास से घर लौट रहा था। तभी आरोपी बुधन यादव ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई। जिसके बाद वह भागते हुए घर पहुंचा और शोर मचाने लगा। बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था।आरोपी अक्सर शराब के नशे में लोगों को गाली-गलौज करता था। वह इसका विरोध करते थे। इसी रंजिश में उनपर फायरिंग की गयी ।
ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एहतियातन पुलिस गांव में कैंप कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।