• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -कहां है पुलिस गश्ती: एक ही रात चार दुकानों से 24 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2025

राज – 9334160742

जिले के दो थाना इलाके में शुक्रवार की रात बदमाशों ने चार दुकानों से 24 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। जिसके बाद नागरिक पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। राजगीर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बदमाशों ने एक साथ तीन दुकानों से करीब आठ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वेंटिलेटर तोड़कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद बाजार के दुकानदार पुलिस पर रात्रि गश्ती में डंडीमारी का आरोप लगा रहे हैं। घटना राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग किनारे हुई। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है। चोरी डिजिटल कैफे, हिना बैटरी और पिंटू की आलू प्याज दुकान में हुई। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांचमें जुट गई है।

इसी तरह तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बाजार में बदमाशों ने शटर तोड़कर दुकान से 16 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। संचालक रंजीत कुमार कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। चोर 70 सबमर्सिबल व 68 स्टार्टर ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।