• November 20, 2025 5:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – प्रगति यात्रा: मुख्यमंत्री ने खोला खजाना, जाने जिले को क्या-क्या मिला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2025

राज – 9334160742 

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को गृह जिला नालंदा में तीन अरब 61 करोड़ 66 लाख 60 हजार 744 रुपये से क्रियान्वित की गई 177 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही चार अरब, 59 करोड़ पांच लाख 53 हजार 827 रुपये की 86 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस तरह कुल आठ अरब 20 करोड़ 72 लाख 14 हजार 571 रुपये की 263 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री सबसे पहले सिलाव प्रखंड के नानंद गाव पहुंचे, जहां विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोहनपुर हैचरी का निरीक्षण किए।
हैचरी निरीक्षण के बाद बिहार के मछली पालकों के बीच सीएम ने मछली बीज का वितरण किया। बिडिंग पुल के मछली का निरीक्षण के साथ हैचिंग पुल का स्पॉन तथा अंडा भी देखें। राजगीर के ब्रह्मकुंड परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए नवनिर्मित यात्री शेड भवन का उद्घाटन।
तीन करोड़ आठ लाख 81 हजार की लागत से बने भवन में बड़ा हॉल, सीढ़ियां और दो शौचालय बनाए गए हैं। पंडा कमिटी के सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि पूजा-पाठ और शंख ध्वनि के बीच विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। कुण्ड क्षेत्र में इस तरह का यात्री शेड नहीं होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इस तरह बिहारशरीफ में हिरण्य पर्वत की तलहटी में बने आरोग्या धाम सह फिटनेस पार्क का सीएम ने उद्घाटन किया।