• February 25, 2026 10:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दर्दनाक हादसा : प्रयागराज जाने निकले किशोरी समेत तीन की एक साथ मौत…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना क्षेत्र के बाईपास में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी समेत तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर, चालक फरार हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार हो प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। चालक फरार होने में सफल रहा। मृतकों में राजगीर के लहुआर लक्ष्मीपुर निवासी स्व. बिंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार व एक 14 साल की किशोरी शामिल है। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।
राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मृतका किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।