• November 20, 2025 5:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ को मार दी दो गोलियां, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2025

राज  – 9334160742 

थरथरी थाना अंतर्गत झूलन बिगहा गांव में पूर्व के रंजिश में बदमशाों ने शौच के लिए निकले अरविंद यादव उर्फ मुखिया को दो गोलियां मार दी। बांह और पेट में गोलियां लगने से वह गंभीर जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके से अशोक प्रसाद के पुत्र अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि अरविंद कुमार का पड़ोसी से विवाद चल रहा था। उसी कारण गोली मारी गई। झूलन बिगहा गांव से अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। जख्मी पटना में इलाजरत हैं।