राज – 9334160742
इसलामपुर थाना पुलिस ने ब्रह्मगांव में छापेमारी कर फायरिंग के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गली निर्माण के विवाद गांव में गोलीबारी की गई थी। प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को गांव में गोलीबारी की गई थी। गली निर्माण का विवाद प्रेम सिंह और विरेंद्र गोप के बीच चल रहा था। दोनों के बीच गोलीबारी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दस आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज किया।
छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सिंह, विरेंद्र गोप, सुभाष सिंह उर्फ चूहा सिंह और अभय सिंह उर्फ दंगा शामिल है।
आरोपित नरेंद्र के घर से राइफल, कट्टा, पिस्टल, 13 कारतूस, एक मैगजीन और चौदह खोखा बरामद हुआ। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। छापेमारी में इंस्पेकटर संजय पासवान, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, दारोगा तौकी खान, काजल कुमारी, अरुण कुमार राय, बलराम यादव समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

