• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शैतान पुत्र: सिर को धड़ से काट मां को मार डाला, शव देख कांप गया रूह…

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2025

राज – 9334160742 

शैतान पुत्र ने सिर को धड़ से अलग कर सगी मां को मार डाला। हत्या के बाद बदमाश शव को कमरे में दफन करने के फिराक में था। उसी दौरान पिता की नींद खुल गई। जिसके बाद कांड का खुलासा हुआ। शव देख लोगों का रूह कांप गया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई। मृतका मोहन उपाध्याय की 80 वर्षीया पत्नी साखो देवी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि नशा के लिए रुपया नहीं देने पर पुत्र ने हत्याकांड को अंजाम दिया। कमरे से घटना में इस्तेमाल हसुली बरामद हुआ।

पिता ने बताया कि उनकी नींद खुली तो पत्नी की लाश पर उनकी नजर गई। जिसके बाद वह शोर मचाने लगे। शोर सुन ग्रामीण पहुंच गए। रात में उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बदमाश कांड को अंजाम दिया। सुबह में वह शव को दफन करने के लिए कमरा में गड्‌ढ़ा खोद लिया था। शव को दफन करने के पहले उसके पिता को घटना की भनक लग गई। तब खुलासा हुआ। बदमाश नशेड़ी है। वह सभी तरह का नशा करता है।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता ने केस कराया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।