राज – 9334160742
सोहसराय थाना अंतर्गत लोहगानी मोहल्ला में मंगलवार की रात गोतिया के बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी वृजनंदन यादव के 26 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया। गोली से युवक का हाथ जख्मी हो गया। घटना का आरोप चाचा और उनके पुत्र पर लगा है। पुलिस एक आरोपित पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
जख्मी ने बताया कि उनका चाचा से भूमि विवाद चला आ रहा था। रात में वह अपनी सीमेंट-सरिया की दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए चाचा व उनके पुत्र मिला। चाचा के कहने पर उनका पुत्र फायरिंग करने लगा। उसी दौरान उनके हाथ में गोली लग गई। गोली लगने के बाद दोनों फरार हो गया।
डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि मुख्य एक आरोपित पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गोली का छर्रा से युवक जख्मी हुआ है। भूमि विवाद में गोातिया ने अंजाम दिया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

