• November 20, 2025 5:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग कर रहा बदमाश कट्‌टा व 23 कारतूस संग धराया…

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2025

राज – 9334160742 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के किश्तीपुर गांव में बदमाशों ने रविवार की रात दिनेश प्रसाद के घर पर फायरिंग कर दी। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश स्व. राम पदारथ सिंह का पुत्र अमरेश कुमार है। उसके पास से एक कट्‌टा, 23 कारतूस, चार मिसफायर गोली, दो खोखा एक विंडोलिया बरामद हुआ। पूर्व की रंजिश में बदमाश घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात 9 बजे फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश की कमर से हथियार-कारतूस बरामद हुआ। पूर्व की रंजिश में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

छापेमारी में दारोगा धनंजय यादव, जेपी यादव, प्रशिक्षु दारोगा विकास कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।