• June 13, 2026 11:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग करते भाग रहा तीन ट्रैक्टर सवार गिरफ्तार, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2025

राज – 9334160742 

मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात टोटो में टक्कर मारकर ट्रैक्टर सवार फायरिंग करते हुए भाग रहा था। सूचना के बाद मानपुर, अस्थावां और बिहार थाना की पुलिस ने खदेड़कर बहुआरा गांव के पास ट्रैक्टर जब्त करते हुए, चालक समेत तीन सवारों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में गोंगरीपर गांव निवासी स्व. फोटो यादव का पुत्र श्रवण कुमार, अदालत यादव का पुत्र गुड्‌डू यादव और लखन यादव का पुत्र उदय कुमार शामिल है। श्रवण पर पूर्व से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे ई रिक्शा में ट्रैक्टर टक्कर मार दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर सवार फायरिंग करते हुए भाग रहा था। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। तीनों के पास से हथियार व कारतूस बरामद हुआ। श्रवण का आपराधिक इतिहास है। पूर्व से उस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था।
कार्रवाई में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, अस्थावां थाना के प्रशिक्षु दारोगा जितेंद्र कुमार, जमादार सुरेंद्र कुमार दिवाकर समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।