• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्रीलंकाई बौद्ध गुरु के साथ आए धर्मावलंबियों से लूट में दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2025

राज -9334160742 

राजागीर के वैभारगिरी पर्वत के सप्तकर्णी गुफा के समीप बुधवार को बदमाशों ने हथिया के बल पर दो बौद्ध धर्मावलंबियों की पिटाई कर उनसे लूटपाट किया था। यूपी निवासी दोनों धर्मावलंबी श्रीलंकाई बौद्ध गुरु के साथ धर्म यात्रा पर राजगीर पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने 6 घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों में मार्क्सवादी नगर निवासी जोगेंद्र राजवंशी और सोनू कुमार शामिल है। दोनों के पास से एक स्मार्ट वॉच बरामद हुआ।
यूपी निवासी पीड़ित दोनों धर्मावलंबी पर्वत पर घूम रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर उनसे लूटपाट किया। हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 6 घंटे के अंदर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रमण कुमार, दारोगा संजीव कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।